पंचायती राज उप चुनाव, कांगड़ा जिला में कुल 110 नामांकन

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न रिक्त पदों को लेकर उप चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे और अंतिम दिन कुल 63 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस तरह जिला में नामांकन के 3 दिनों में कुल 110 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

पंचायत समिति सदस्य के 2 पदों लिए 5, ग्राम पंचायत प्रधान के 4 पदों के लिए 13, उप प्रधान के 6 पदों के लिए 28 तथा वार्ड पंच के 46 पदों लिए 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने दी।

ये है चुनाव का शेड्यूल

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 21 अप्रैल को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकते हैं। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। 2 मई को वोट डाले जाएंगे।

वोटिंग सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतों की गिनती संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी और प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे ।

वहीं, पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को विकास खंड मुख्यालय पर सुबह 9 बजे से होगी। इसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...