धर्मशाला: सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख ने बैठक के दौरान खालिस्तान के झंडे लगाने की दी धमकी

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धर्मशाला में होने वाली जी-20 बैठक को लेकर धमकी दी है। पन्नू की रिकॉर्डिड आवाज में इस तरह की धमकी वाली वीडियो मेल के जरिए लोगों को भेजी गई हैं।

इसमें पन्नू ने धर्मशाला को खालिस्तान का हिस्सा बताते हुए बैठक के दौरान यहां खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाने की बात कही है। यह मेल सबसे ज्यादा मीडिया और सरकारी कर्मचारियों को आई हैं।

मामला संज्ञान में आते ही एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। एस.पी. का कहना है कि इस प्रकार की सूचना पुलिस को मिली है।

पुलिस द्वारा जिलेभर में चौकसी बढ़ा दी गई है, साथ ही साइबर सैल को उक्त सूचना पर कार्रवाई करने को कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...