हिमाचल के युवक को अगवा कर कार समेत नहर में फेंका, डूबने से हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

नालागढ़: 17 वर्षीय युवक की किडनैपिंग के बाद पंजाब के बुँगा साहिब नहर में डुबोकर हत्या, आरोपी युवक द्वारा i20 कार में युवक को किडनैप करने के बाद कार को नहर में फेंका, मृतक युवक को डुबोने के बाद आरोपी नहर से आ गया बाहर, मृतक युवक का शव अभी तक नहर से नहीं हुआ बरामद, मृतक युवक के परिजन व पुलिस कर रही है शव की तलाश।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

नालागढ़ के तहत रामपुर पोसवाला गांव के एक 17 वर्षीय युवक को किडनैप करने के बाद पंजाब के बुंगा साहिब के पास नहर में डुबोकर हत्या का मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि पहले आरोपी युवक द्वारा 17 वर्षीय युवक को अपनी i20 कार में किडनैप किया और उसे पंजाब की ओर ले कर चला गया।

उसके बाद जब पीड़ित के परिवार वालों को पता चला कि उनके बच्चे का कहीं पता नहीं लगा तो उन्होंने जैसे ही पता करना शुरू किया तो पता चला कि एक उसका क्लासमेट ही युवक उसे बार-बार फोन करके उसे बुला रहा था।

तो पहले उस क्लासमेट के घर परिवार पहुंचा तो वहां से पता चला कि वह वहां नहीं है, तो पुलिस चौकी दभोटा पहुंचकर पीड़ित परिवार द्वारा मामला दर्ज करवाया गया।

आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि पंजाब की ओर आरोपी युवक उनके बच्चे को लेकर गया है तो जैसे ही वह परिवार अपनी कार लेकर आरोपी युवक की कार के पास पहुंचा तो आरोपी ने बड़ी तेज रफ्तार से कार को नहर में फेंक दिया।

और तब तक वह कार से बाहर ना आया जब तक पीड़ित युवक नहर में नहीं डूब गया। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363 के तहत मामला दर्ज कर के आगामी जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी नालागढ़ के बोल 

डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्रा ठाकुर का कहना है कि पुलिस नें आरोपी के खिलाफ 363 का मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और लापता बच्चे की तलाश की जा रही है। वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...