मारपीट व युवक की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

बजीर बावड़ी में मारपीट व युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों को एक प्रत्यक्षदर्शी की पहचान पर गिरफ्तार किया है। 

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के बजीर बावड़ी में मारपीट व युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों को एक प्रत्यक्षदर्शी की पहचान पर गिरफ्तार किया है। 3 आरोपियों को पुलिस ने आनी कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपियों की पहचान पंकज कुमार उर्फ पंकु (35) पुत्र तिलक राज, संजीव कुमार उर्फ संजु (36) पुत्र लाल चंद, धर्मेंद्र कुमार उर्फ वीर (33) पुत्र स्वर्गीय पारस राम निवासी गांव परलोग, डाकघर ओगली, तहसील व थाना करसोग, जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना के प्रत्यक्षदर्शी साहिल धरैक ने बताया कि 7 अप्रैल को वह अपने चचेरे भाई ईशांत के साथ निरमंड क्षेत्र से गाड़ी के माध्यम से आ रहा था। जब वे रात्रि करीब 9 बजे बजीर बावड़ी पुल के पास पहुंचे तो देखा कि निरमंड सड़क मार्ग में 3 लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे।

ये देखकर मेरा चचेरा भाई काफी डर गया, इसलिए हमने गाड़ी पीछे ही रोक दी व गाड़ी की लाइट बंद कर दी। उन तीनों ने पीटते-पीटते उस व्यक्ति को नदी में फैंक दिया। घटना स्थल पर सोलर लाइट की रोशनी में मारपीट की पूरी घटना दिखाई दे रही थी।

उसने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों को वे नहीं जानता था लेकिन उनके चेहरे पहचान लिए थे। मारपीट के बाद तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर निरमंड की तरफ भाग गए। अंधेरा होने के कारण वे मोटरसाइकिल का नम्बर देख नहीं पाए। इसके बाद वहां कुछ और लोग भी इकट्ठे हो गए, जिन्होंने नदी किनारे गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला।

उसकी पहचान प्रवीन कुमार पुत्र ईस्म सिंह निवासी गांव डकोलढ़ के रूप में हुई। मारपीट में घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में खनेरी में अस्पताल ले गए, जहां से उसे पहले आईजीएमसी शिमला फिर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया लेकिन 9 अप्रैल को इलाज के दौरान उसी मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस ने मारपीट में शामिल तीनों लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया और प्रत्यक्षदर्शी की पहचान पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने आरोपियों को कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...