पिकअप से देवदार के 26 स्लीपर बरामद, तस्कर फरार

--Advertisement--

पिकअप से देवदार के 26 स्लीपर बरामद, तस्कर फरार।

कुल्लू – अजय सूर्या

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर वन विभाग की टीम ने पिकअप से देवदार के 26 स्लीपर बरामद किए है।

जानकारी के अनुसार पार्वती वन मंडल के वन रक्षकों की टीम गुप्त सूचना के आधार पर छिंजरा में लाल मोड़ के समीप नाके के दौरान मौजूद थी।

इसी दौरान जरी से भुंतर की ओर आ रही एक पिकअप (HP 66A -1677) को चैकिंग के लिए रोका गया। पिकअप चालक ने पिकअप को रोकने के बजाय धरमोर संपर्क मार्ग पर भगाने का प्रयास किया।

वन कर्मचारियों की टीम ने पिकअप का पीछा किया। लेकिन चालक पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

वहीं पिकअप से देवदार के 26 स्लीपर बरामद किए गए। टीम में छाकना बीट के वन रक्षक धनीराम, छिंजरा के अजय चौधरी व जरी बीट के ध्यानचंद शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...