ब्लाक कांग्रेस कमेटी भटियात की ओर से जय भारत सत्याग्रह धरना-प्रदर्शन

--Advertisement--

चुवाड़ी – अनिल संबियाल 

तहसील मुख्यालय चुवाड़ी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी भटियात की ओर से जय भारत सत्याग्रह धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

जिसमें उन्होंन कहा कि राहुल गांधी की लोक सभा की सदस्यता रद्द की वह लोकतंत्र की हत्या है।भाजपा सरकार ने राहुल गांधी की रदस्यता रद्द करने के लिए शडयंत्र रचा गया ।

जिसके चलते उनकी सदस्यता रद्द की गई जोकि सरासर गलत है। जिसके चलते यह जय भारत सत्याग्रह आंदोलन 29 मार्च से पूरे भारत में शुरू किया गया है।

जिसके चलते भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में यह धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंन कहा कि राहुल गांधी को सूरत के न्यायलय ने एक महीने का समय अपील के लिए दिया था परंतु मोदी सरकार ने आनन फानन में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी।

उन्होंने यह भी कहा राहुल गांधी ने जिन्हे चोर कहा था उन्होंन मानहानि का दावा नहीं किया परंतु किसी और ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा किया है।जोकि सरासर गलत है।

यह शडयंत्र केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के संसद में अडानी व मोदी के रिश्ते के बारे सवाल पूछने पर किया।

संजय दत्त ने कहा कि भारत देश में अभिव्यक्ती की आज़ादी जो कि हमारा सविंधान हमें दिया है उसे रोका जा रहा है। आज भारत देश में बेरोजगारी,मंहगाई और भ्रष्टाचार पर बात नहीं करना चाहते।

और भारत को धर्म, भाषा, खानपान और पोशाकों के आधार पर बांटा जा रहा है। जबकि राहुल गांधी ने समूचे भारत में भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर पूरे भारत को जोडने में लगे हुए हैं।

जब भारत में नोट बंदी,गलत रूप से जीएसटी को लागू करना और कोविड जैसी महामाही होती है तो केवल राहुल गांधी देश के लोगों के साथ खडे रहते हैं।

उन्होंन धरने में शामिल कार्यकर्ताओं से अपील की कि जय भारत सत्याग्रह को घर घर तक पंहुचाए।

जिस प्रकार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला और कुलदीप सिंह पठानिंया को विजय मिली और जैसा कांग्रेस हाई कमान ने वादा किया था कि कुलदीप सिंह पठानिंया को सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की जाएगी।

उन्हें विधानसभाध्यक्ष बनाया गया जोकि सविंधानिक सर्वोच्च पद है। जिसके लिए पठानिंया सबसे उपयुक्त विधायक है।उसी प्रकार 2024 में होने वाले चुनाव में केंद्र सरकार की तानाशाही व जनविरोधी नीतियों को लोगों के समक्ष उठा रख कर जडों से उखाड दें।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिंया ने संगठन की और से विश्वास दिलाया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगें। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई ,सेवादल, इंटक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...