कांगड़ा : 82.22 ग्राम चरस समेत युवक काबू

--Advertisement--

देर रात गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता।

रकक्ड/देहरा – आशीष कुमार 

कांगड़ा जिला पुलिस ने एक युवक को 82.22 ग्राम चरस सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस बुधवार देर रात रक्कड़ पुलिस दल थाना प्रभारी गुरदेव सिंह व हेड कॉन्स्टेबल सतीश शर्मा की अगुवाई में रात्रि गश्त पर मौजूद थी।

इसी दौरान कामलू के पास एक युवक को सदिंग्ध अवस्था मे घूमते हुए देखा। शक होने पर जब पुलिस दल द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो उक्त युवक से 82.22 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपी की पहचान रजत निवासी तहसील नादौन के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...