तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत, CCTV में कैद हुआ वीडियो

--Advertisement--

घुमारवीं, 13 अप्रैल – सुभाष चंदेल 

उपमंडल की पडयालग पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में शिकार करने आए तेंदुए का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

शाम ढलते ही गांव के नजदीक तेंदुए की चहलकदमी बढ़ जाती है। लोगों को तेंदुए के गुर्राने की आवाजें साफ सुनाई देती हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ रात को उनके घरों के आंगन में पहुंचकर मवेशियों व पालतू कुत्तों पर हमला करने की कोशिश करता है।

बुधवार सुबह करीब 4 बजे तेंदुआ पन्याली गांव में रिहायशी मकान के आंगन में पहुंच गया। तेंदुआ पिंजरे में बंधे कुत्ते को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था।

इस दौरान तेंदुआ रिहायशी मकान के आंगन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सुरेश पन्याली ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी रिहायशी मकानों के नजदीक बढ़ गई है।

कुछ वर्ष पहले तेंदुए ने मार डाला था एक ग्रामीण

तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में खौफ का माहौल है। कुछ वर्ष पहले इसी पडयालग पंचायत के तहत एक व्यक्ति को तेंदुए ने मार डाला था।

बाद में प्रशासन ने शूटरों की टीम बुलाकर उस तेंदुए को गोली से मारा था। इसका नाम दुनिया में सबसे बड़े तेंदुआ होने के नाते विश्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

अभी कुछ महीने पहले भी इसी क्षेत्र में बड़ा तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया था। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के लोग जंगली रास्तों से होकर मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं।

ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से लोग अब अकेले घर से निकलने में डर रहे हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस समस्या का समाधान जल्द निकाला जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...