नाहन टू चौपाल वाया शिलाई, शिमला होगा विराम.
सिरमौर – नरेश कुमार राधे
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी क्षेत्र के अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा 9 जिंदगियां बचाने के लिए 10 दिन में 500 किलोमीटर की चैरिटी रन दौड़ेगा।
किडनी, कैंसर और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे इन 9 रोगियों के लिए करीब 50 लाख रुपए की आवश्यकता है। ताकि इनका इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज और पीजीआई चंडीगढ़ में हो सके।
यह 9 रोगी विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है। वीरवार को 9:00 बजे नाहन के काली स्थान मंदिर से चैरिटी रन का शुभारंभ होगा।
चैरिटी रन में सहयोग देने की अपील की
यह चैरिटी रन नाहन से पांवटा साहिब, शिलाई, नेरवा, चौपाल, जुब्बल, कोटखाई रोहडू, रामपुर, नारकंडा व ठियोग होते हुए शिमला पहुंचेगी। शिमला पहुंचकर अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा तथा उनके सहयोगी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इन 9 रोगियों के निशुल्क इलाज के लिए ज्ञापन भी सौंपेंगे।
नाहन में सुनील शर्मा ने प्रदेश के लोगों से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे इन लोगों की सहायता के लिए इस चैरिटी रन में सहयोग देने की अपील की है। इस चैरिटी रन के लिए राष्ट्र उज्जवल निर्माण एनजीओ भी अपना सहयोग कर रही है। सुनील शर्मा ने बताया कि जो लोग सहायता करना चाहते हैं।
इन लोगों के होने हैं इलाज
वह नाहन यूको बैंक के खाता संख्या 04440210001394 आईएफएससी कोड यूसीबीए 0000444 ट्रांसफर कर सकते हैं। इस चैरिटी रन में जो भी धनराशि एकत्रित होगी।
वह कैंसर से जूझ रहे राजगढ़ के 4 वर्षीय रियांश शर्मा, कैंसर से जूझ रहे नाहन के 16 वर्षीय समीर, कैंसर से जूझ रहे नाहन के वीर विक्रम सिंह, शिलाई के 18 वर्षीय कबड्डी प्लेयर मनोज रीड की हड्डी, 37 वर्षीय मंगल सिंह किडनी और हार्ट रोगी, शिलाई की 27 वर्षीय सुरजा देवी, किडनी रोगी वंशिका मंडल 10 वर्षीय किडनी ट्रांसप्लांट, 14 वर्षीय विजेंद्र कैंसर पीड़ित और दुर्घटना से कोमा में गए 27 वर्षीय नागेंद्र सिंह विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
सुनिल कई बार कर चुके हैं चैरेटी रन
इन रोगियों के उपचार के लिए इस चैरिटी रन का आयोजन किया जा रहा है। सुनील शर्मा इस से भूतपूर्व सैनिकों के उपचार के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़ से श्री रेणुका जी, नाहन से शिमला और दिल्ली से मुंबई कई बार चैरिटी रन कर चुके हैं।

