कुल्लू को मिली एक नई पैराग्लाइडिंग साइट, पर्यटन को लगेंगे पंख, युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार

--Advertisement--

पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू होने से कुल्लू शहर व साथ लगते क्षेत्र में अब पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। वहीं युवाओं के लिए भी घर-द्वार पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

कुल्लू – अजय सूर्या

अप्रैल के आखिरी सप्ताह से जिला में पर्यटन सीजन शुरू हो जाएगा। इससे पहले साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कुल्लू के लिए राहत की बात है कि कुल्लू को एक नई पैराग्लाइडिंग साइट पीज-ढालपुर मिल गई है। पीज से ढालपुर तक महज सात से दस मिनट की उड़ान है। इस साइट से आज पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू हो गई हैं।

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने पीज की पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ किया। पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू होने से कुल्लू शहर व साथ लगते क्षेत्र में अब पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।

वहीं युवाओं के लिए भी घर-द्वार पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। गौर रहे कि पर्यटक जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में पहुंचने के बाद नेशनल हाईवे होकर सीधा मनाली के लिए निकल जाते हैं।

कुल्लू शहर के आसपास पर्यटकों के लिए गतिविधियां न होने से पर्यटक मनाली का रुख करते थे। लेकिन अब मनाली जाने वाला पर्यटक पैराग्लाइडिंग के लिए कुल्लू शहर में आएगा और कुल्लू आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ेंगी।
पर्यटन के लिहाज से यह एक बड़ी उपलब्धि है। जानकारों का मानना है कि पीज से ढालपुर के लिए पैराग्लाइडिंग सुरक्षित ट्रैक है। इससे पर्यटक काफी आकर्षित होंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...