हिमाचल में लोकसभा चुनाव के बाद ‘ऑपरेशन लोट्स’, फिर से CM बनेंगे जयरामः BJP MLA

--Advertisement--

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक से आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर प्रदेश सरकार ने इस स्वास्थ्य संस्थान में अव्यवस्था का माहौल पैदा कर दिया है, इंद्र सिंह गांधी इससे पहले भी आपरेशन लोट्स की बात कह चुके हैं, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह से हार होगी.

सुंदरनगर – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के इकलौते गांधी यानी बल्ह से विधायक इंद्र सिंह गांधी ने एक बार फिर से आपरेशन लोट्स का राग छेड़ दिया है. इस बार इंद्र सिंह गांधी ने लोकसभा चुनावों के तुरंत बाद आपरेशन लोटस होने की बात कही है.

सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत में इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद आपरेशन लोट्स होगा और जयराम ठाकुर फिर से प्रदेश के सीएम बनेंगे.

बता दें कि इंद्र सिंह गांधी इससे पहले भी आपरेशन लोट्स की बात कह चुके हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह से हार होगी.

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक से आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर प्रदेश सरकार ने इस स्वास्थ्य संस्थान में अव्यवस्था का माहौल पैदा कर दिया है.

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बल्ह एयरपोर्ट का विरोध करने वाले वहीं दलाल हैं, जिन्होंने पहले बल्ह में होने हुए विभिन्न विकास कार्यों का पहले भी विरोध किया था.

प्रदेश में फिर चुनाव तो 60 सीटें जीतेंगे

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि अगर आज की तारीख में विधानसभा चुनाव हो जाएं तो प्रदेश की कुल 68 सीटों में से 60 सीटें भाजपा और मात्र 8 सीटें ही कांग्रेस को मिलेंगी. उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम में कई प्रकार के स्लैब होते हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ओपीएस बहाली को अपना पक्ष बता नहीं पा रही है.

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस पार्टी द्वारा कर्मचारियों से किया गया मजाक इनके लिए गले की फांस बन जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री,मंत्री और विधायक का बयान अलग-अलग होता है.

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बदले की राजनीति के कारण दिव्यांग कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा है. इन कर्मचारियों के तबादले भी कई किलोमीटर दूर कर दिए गए हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विद्युत बोर्ड का कर्मचारी व उसका साथी चिट्टे के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  जंजहैली पुलिस ने विद्युत विभाग के एक टीमेट...

मैडीकल कॉलेजों में 114 डॉक्टरों के पद 2 दिनों में भर दिए जाएंगे : मुख्यमंत्री

हिमखबर डेस्क  राज्य के मैडीकल कॉलेजों में अगले 2 दिनों...

गगरेट में ठगों का नया खेल, सब्जी विक्रेताओं को थमाए 500 रुपये के नकली नोट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा...

हिमाचल: तीन साल बाद महिला ने खोला बैंक लाॅकर, आरोप- 400 ग्राम सोना गायब

हिमखबर डेस्क  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य बाजार बिलासपुर...