तीन साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था शिक्षक की नौकरी, स्कूल प्रबंधन ने दर्ज करवाई एफआईआर

--Advertisement--

शिमला, 12 अप्रैल – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक पिछले करीब तीन वर्षों से फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी कर रहा था। जब अन्य व्यक्ति द्वारा इस बात की शिकायत की गई तो स्कूल प्रबंधन मामले की जांच में जुट गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी की कॉलेज की डिग्री फर्जी है। निजी स्कूल प्रबंधन ने फर्जी शिक्षक बने शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करावा दिया है। बता दें कि मामला शहर के ढली थाना के क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ढली के एक निजी स्कूल में अरुण नाम का व्यक्ति शारीरिक शिक्षक के तौर पर काम कर रहा था। वह शिमला जिला के चौपाल का मूल निवासी है। स्कूल प्रबंधन को अरुण की फर्जी डिग्री के बारे में शिकायत मिली।

जिसके बाद आरोपी की डिग्री जांची गई। जांच के दौरान समने आया कि व्यक्ति की कॉलेज की डिग्री फर्जी है। बता दें कि आरोपी ने अपनी डिग्री में जिस कॉलेज का जिक्र किया था, उस कॉलेज से वह पढ़ा ही नहीं था।

मामले का खुलासा होने पर प्रिंसिपल ने आरोपी के विरुद्ध ढली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि आरोपी ने जाली प्रमाण पत्र देकर शारीरिक शिक्षक की नौकरी हासिल की। साथ ही आर्थिक लाभ लेकर स्कूल प्रबंधन के साथ धोखाधड़ी की।

उधर, पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 420, 467, 468 व 471 में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...