बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी; 4 की मौत, सेना के एक जवान ने दूसरों पर चलाईं गोलियां

--Advertisement--

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू

बुधवार सुबह बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर फायरिंग की घटना सामने आई। स्टेशन की त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को सक्रिय कर दिया गया।

जानकारी अनुसार यहां मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग हुई है, जिसमें 4 लोगों की मौत बताई जा रही है। फिलहाल कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है।

भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि बुधवार सुबह पंजाब के बठिंडा सैन्य स्टेशन के भीतर गोलीबारी की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

सेना ने कहा कि स्टेशन की त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और उन्हें घेर लिया गया है और सील कर दिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। चार लोगों की मौत की खबर है। सेना ने कहा कि गोलीबारी की घटना सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4.35 बजे हुई।

बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि सेना के एक जवान ने संभवत: सुरक्षित परिसर में दूसरों पर गोलियां चलाईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...