धर्मशाला: तपोवन विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी पर सो रहे दो पुलिस जवान लाइन हाजिर

--Advertisement--

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि शिकायत निवारण कमेटी के प्रभारी एएसआई को पद से हटा दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति की गई है।

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

तपोवन विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस जवानों पर यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर की गई है। यह लापरवाही जिले के एक आलाधिकारी की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस के एक आलाधिकारी ने तपोवन विधानसभा परिसर का रात के समय औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर के दोनों गेटों पर तैनात सुरक्षा कर्मी सोए हुए पाए गए। जब निरीक्षण टीम परिसर में पहुंची तो नीचे वाले गेट पर तैनात पुलिस कर्मी सो रहा था।

टीम ने उसे जगाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कर्मी काफी देर बाद जागा। इस दौरान टीम ने लापरवाह कर्मचारियों का वीडियो तक बना डाला। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात इन कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

एएसआई पर भी गाज

वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए गठित कमेटी के प्रभारी एएसआई को भी लाइन हाजिर किया गया है। यह एएसआई लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई ही नहीं करता था। अपराध समीक्षा बैठक में उससे जवाब मांगा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि एएसआई और उसकी टीम के पास वर्ष 2021 की शिकायतों भी अभी तक लंबित पड़ी हुई थीं, जबकि नियमों के अनुसार इस कमेटी को 30 दिन में अंदर हर शिकायत का समाधान करना अनिवार्य होता है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि शिकायत निवारण कमेटी के प्रभारी एएसआई को पद से हटा दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...