जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, मामला दर्ज़

--Advertisement--

मारपीट एक व्यक्ति जख्मी हुआ है, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया।

ऊना – अमित शर्मा

सदर थाना के तहत जनकौर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट एक व्यक्ति जख्मी हुआ है, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया। वहीं पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में नरेन्द्र सिंह निवासी तनोह ने बताया कि अपनी पुश्तैनी जमीन की फसल काटने जनकौर हाल गए हुए थे। जहां पर गांव के ही रवि कुमार व सुशील कुमार ने ट्रैक्टर की लोहे की रॉड निकालकर हमला कर दिया।

हमले में नरेंद्र सिंह चोटिल हो गया है।  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल नरेंद्र सिंह के ब्यान दर्ज कर उसका क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया।

एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रवि कुमार व सुशील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...