एकल अभियान के अंतर्गत नूरपुर अंचल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

राजा का तालाब/कांगड़ा – अनिल शर्मा

एकल अभियान के अंतर्गत नूरपुर अंचल  का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मंगलवार को राजा का तालाब में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में 12 संच नूरपुर, इंदौरा, रैहन, राजा का तालाब, काठगढ़, दुनेरा, धमेटा फतेहपुर, बडूखर, मकड़ोली, पट्टा जाटीयां व जसूर के बच्चों ने हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम का आगाज संस्कार पक्ष के ममता, रीता, शीतल व कथावाचक व्यास द्वारा भारत माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ ।

इस दौरान बच्चों ने अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया जिसमें भाषण, पहाड़ी नाटियां, नृत्य, देश भक्ति गीत, पंजाबी गिद्दा व भांगड़ा प्रमुख रहे ।

इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का समापन  संस्कार पक्ष द्वारा भारत माता बंदना एवम आरती गायन के साथ हुआ ।  कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन रजनीश कुमार द्वारा किया गया ।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अंचल नूरपुर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,आरोग्य योजना प्रमुख संजीव धीमान, प्राथमिक शिक्षा प्रमुख रजनीश धीमान, सुरेंद्र सिंह, अंचल नूरपुर उपाध्यक्ष, सतपाल सिंह, बलविंदर सिंह, नरेश कुमारी, रजनी शर्मा, निशा शर्मा,सोनू बाला, मनोज कुमार, स्वर्ण सिंह, रवीश पठनीय पठानिया, सुरेश गुलेरिया भाग अध्यक्ष, मानव शर्मा संच अध्यक्ष व कार्यालय प्रमुख रोहित इत्यादि शामिल रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...