विकास थापटा ने थामा भाजपा का दामन

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में समाजसेवी एवं मदद सेवा ट्रस्ट के प्रेस सचिव विकास थापटा को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। सुखराम चौधरी ने विकास थापटा का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

विकास थापटा ने कहा की यह मेरी जीवन की किसी राजनीतिक दल की प्रथम सदस्यता है। उन्होंने कहा की भाजपा सारे समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य करती है और जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे समाज के लिए एवं हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य किया है इससे प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

उन्होंने कहा कि मैं एक मजबूत विचार वाली पार्टी के साथ जुड़ना चाहता था और मुझे भाजपा में एक मजबूत संगठन दिखा जिस से प्रभावित होकर मैंने भाजपा में आने का निर्णय लिया। विकास थापटा मूलतः कोटखाई से है और उन्होंने शिमला मंडल के इंजन घर वार्ड से भाजपा की सदस्यता ग्रहण ही।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि मेहता, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष विजय परमार, त्रिलोक कपूर और विजय शर्मा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...