ज्वाली: जोल के भरनोली में खाई में मिली व्यक्ति की लाश

--Advertisement--

शाहपुर के साथ लगते ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल के भरनोली में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा सोमवार रात का बताया जा रहा है, जबकि शव मंगलवार सुबह मिला।

ज्वाली – अनिल छांगु

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत जोल के भरनोली में मंगलवार एक व्यक्ति का शव खाई में मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान हरबंस लाल (47) पुत्र माली राम निवासी भरनोली के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार हरबंस लाल सोमवार को घर से निकले थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

मंगलवार को सुबह उनका शव भरनोली में खाई में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...