सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉल कर कहा-30 अप्रैल को मार दूंगा

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन कर धमकी देने वाले शख्स ने कहा है कि वह सलमान खान को 30 अप्रैल को मार देगा। यह फोन मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया और अपनी पहचान जोधपुर के रॉकी भाई के रूप में बताई साथ ही खुद को गोरक्षक को बताया।

पुलिस ने इस पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पहला मामला नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी भाई जान को धमकी मिली थी।

यह धमकी उनके मैनेजर को ई-मेल के जरिए की गई थी। दूसरी ओर सलमान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है सलमान खान के साथ, जो बताते हैं कि उनका कोई नाम नहीं है, लोग उन्हें भाईजान के नाम से जानते हैं।

भाईजान की जिंदगी में आती हैं पूजा हेगड़े, जो धीरे-धीरे उनके प्यार में कैद हो रही है। पूजा, भाईजान को अपने भाई वेंकटेश से मिलवाती हैं, जो हिंसा पसंद नहीं करता, लेकिन वेंकटेश की जिंदगी में एक विलेन है, जो उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की कोशिश में लगा है। ऐसे में भाईजान ही अपनी लेडीलव और उसके परिवार को बचाते दिखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...