BREAKING NEWS: बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

--Advertisement--

बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर मिली युवक की लाश, पुलिस मौके पर, बद्दी डीएसपी प्रियंक गुप्ता बोले लाश की पहचान की जा रही, हत्या के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। 

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

सुबह-सुबह आज बद्दी नालागढ़ हाईवे मलपुर स्थान पर एक व्यक्ति की लाश मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस डीएसपी प्रियंक गुप्ता एसएचओ बद्दी राकेश रॉय के साथ मौके पर पहुंची।

लाश की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक यह ज्ञात नहीं हो सका है कि जिस व्यक्ति की लाश मिली है, वह कहां का रहने वाला है, लेकिन लाश को देखने से लगा की पीठ पर, सिर पर और टांगों पर चोट के निशान हैं।

जैसे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बद्दी पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस लाश की पहचान करने में जुटी हुई है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, बद्दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का पता लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने 1 किलोमीटर के दायरे के सारे क्षेत्र को नजरबंद कर दिया है और पुलिस की टीमें जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे देख रही है, ताकि सही जानकारी तक पहुंचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...