बिना पंजीकरण त्रियूंड गए तो दर्ज होगी एफआईआर

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में अगर कोई पर्यटक या स्थानीय व्यक्ति बिना पंजीकरण के जाएगा तो उस पर एफआईआर दर्ज होगी। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने वाले पर्यटकों पर पुलिस थाना मैक्लोडगंज की ओर से अमल में लाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय लोग और पर्यटक अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड पहुंच रहे हैं। त्रियूंड ट्रैक अभी 15 अप्रैल तक बंद रखा गया है। बावजूद इसके कुछ पर्यटक व स्थानीय लोग अवैध रूप से वहां पहुंचकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे लापरवाह लोगों पर अब पुलिस विभाग कार्रवाई करेगा।

एएसपी कांगड़ा मयंक चौधरी ने बताया कि अगर कोई भी पर्यटक व स्थानीय लोग बिना पंजीकरण के ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक त्रियूंड ट्रैकिंग स्थल पर  प्रतिबंध लगा हुआ है। 15 अप्रैल के बाद पर्यटक पंजीकरण के माध्यम से त्रियूंड पहुंच सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...