HRTC बस में सवार दो युवकों से 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद

--Advertisement--

बिलासपुर, 10 अप्रैल – सुभाष चंदेल 

जिला की बरमाणा पुलिस ने HRTC में सवार दो युवकों से 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बरमाणा पुलिस टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाका लगाया था।

इसी दौरान चंडीगढ़ से मनाली जा रही एक एचआरटीसी बस को चैकिंग के लिए रोका गया। बस का निरीक्षण करने पर दो युवकों से 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान चिराग यादव निवासी गजनोआ डाकघर रंधाड़ा तहसील बल्ह जिला मंडी व साहिल निवासी दखयूत डाकघर दधोल जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं डीएसपी जिला मुख्यालय राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...