कांगड़ा जिला बनाता है सरकार; फिर भी सौतेला व्यवहार, सांसद किशन कपूर ने बोला हमला

--Advertisement--

सांसद किशन कपूर बोले धर्मशाला में जल्द बने केंद्रीय विश्वविद्यालय।

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

सांसद किशन कपूर ने कहा कि जिला कांगड़ा सरकार बनाता है, लेकिन इसी जिला के प्रति सरकारों का उदासीन रवैया रहा है। दलों को सत्ता से बाहर होने पर ही जिला कांगड़ा की याद आती है।

सोमवार को प्रेस वार्ता में सांसद किशन कपूर ने कहा कि सीयू पर लंबे समय से राजनीति होती आई है, कई लोगों ने दुष्प्रचार भी किया। कुछ सामाजिक संस्थाएं भी यह भ्रम फैलाती रहीं कि अब धर्मशाला में सीयू नहीं बन पाएगी।

कपूर ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में संसद में सवाल पूछा तो जवाब दिया गया कि 24 हेक्टेयर गैर वन भूमि तो हस्तांतरित हुई है, लेकिन 65 हेक्टेयर भूमि नहीं दी गई है और न ही 65 हेक्टेयर भूमि बारे प्रदेश सरकार कोई दस्तावेज केंद्र के समक्ष प्रस्तुत कर पाई है।

तीन से चार साल तक केंद्र सरकार को किसी प्रोजेक्ट की भूमि हेतु जवाब न देना दुर्भाग्यपूर्ण है। धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी जल्द बननी चाहिए।

अब प्रदेश सरकार ने 20 मार्च को केंद्र सरकार को जवाब फाइल किया है। सीयू धर्मशाला में बननी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...