बच्चे के साथ वायरल वीडियो को लेकर दलाई लामा ने दिया स्पष्टीकरण, खेद किया प्रकट

--Advertisement--

वीडियो धर्मगुरु की टीचिंग के कार्यक्रम का है। वीडियो में दिख रहा है कि टीचिंग के दौरान एक बच्चा दलाईलामा से पूछता है, क्या मैं आपको गले लगा सकता हूं?

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने बच्चे के साथ वायरल वीडियो को लेकर खेद प्रकट किया है। दलाई लामा की ओर से कहा गया कि बच्चे ने उन्हें गले लगाने का आग्रह किया था। स्नेह जताते हुए उन्होंने बच्चे को चूम लिया।

रविवार शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दलाई लामा एक छोटे बच्चे को चूमने के बाद अपनी जीभ निकालकर मजाक करते दिख रहे हैं। वह छोटे बच्चे के साथ बिल्कुल बच्चा बन जाते हैं।

सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, उनके समर्थक कहते हैं कि बौद्ध धर्म में धर्मगुरु अलग-अलग तरह से स्नेह जताते हैं। दलाईलामा अक्सर कई तरह से अपना स्नेह जताते हैं।

यह वीडियो धर्मगुरु की टीचिंग के कार्यक्रम का है। वीडियो में दिख रहा है कि टीचिंग के दौरान एक बच्चा दलाईलामा से पूछता है, क्या मैं आपको गले लगा सकता हूं? दलाईलामा उसे हां बोलकर स्टेज पर बुला लेते हैं।

इसके बाद ये लड़का उन्हें गले लगा लेता है। फिर दलाईलामा उसे उनके गाल पर चूमने को कहते हैं। लड़का चूमता है। फिर दलाईलामा मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि मेरी जीभ को टच करो। इतना कहकर वह अपनी जीभ बाहर निकाल अंदर कर लेते हैं और जोर से हंस कर उसे गले लगा लेते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...