ये हुई न बातः रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर मोबाइल की रोशनी में करवा दी शादी

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

विहार के जमुई जिले में एक प्रेमी को आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आशिकी करते पकड़ लिया और मोबाइल की रोशनी में ही दोनों की शादी करवा दी। भले ही प्रेमी ने प्रेमिका से शादी और सात जनम साथ निभाने जैसा वादा किया हो, लेकिन ऐसे शादी हो जाएगी शायद ही उसने सोचा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका की जबरन पकड़कर शादी कराने का यह मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव का है। रात में मोबाइल की रोशनी में शादी करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक ककनचोर गांव की रहने वाली पूजा कुमारी नाम की युवती अपने ननिहाल कर्रा गांव आई थी। इसी बीच, वीरवार रात को उसका प्रेमी हरलावर निवासी मिट्ठू यादव का पुत्र रंजन कुमार पूजा से मिलने कर्रा गांव पहुंच गया।

जहां ग्रामीणों ने दोनों को चोरी-छिपे मिलते पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पास के ही पाटेश्वरनाथ मंदिर में मोबाइल की रोशनी में दोनों की शादी करवा दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई माह से पूजा और रंजन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात के 12 बजे दोनों को एक साथ देख गांव के कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान रंजन ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और सुबह तीन बजे के आसपास दोनों की शादी करा दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...