हरिपुर : नंदपुर भटोली पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

--Advertisement--

नंदपूर – शिव गुलेरिया 

हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है।

युवक के शव को पौंग डैम से निकाल लिया गया है। युवक चंबा जिला के भरमौर के वेल्ज क्षेत्र का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि भरमौर क्षेत्र से गद्दी समुदाय के लोग भेड़-बकरियां लेकर नंदपुर भटोली पहुंचे हैं। उनके साथ उक्त युवक संजीत कुमार उर्फ गिफ्टू (21) भी आया था।

आज दोपहर 21वर्षीय युवक पौंग डैम में नहाने चला गया और पानी में डूब गया। मामले की सूचना पुलिस स्टेशन हरिपुर में दी गई।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को डैम से निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...