भयंकर गरीबी की चपेट में पाकिस्तान; नहीं मिल रहा कर्ज, अब विश्व बैंक ने दिया जोरदार झटका

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चैाहान

आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान ने अब हालात बद से बद्तर होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मुल्क के 40 लाख लोग भयंकर गरीबी की चपेट में आ चुके हैं। तंगहाली के दौर में उसे किसी से मदद भी मिलती नहीं दिख रही है। हालात इतने नासाज हो चुके है कि डेली यूज की वस्तुएं भी नहीं मिल पार रही हैं।

अभी तक उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी बेलआउट पैकेज नहीं मिल पाया है। महंगाई चरम पर है और खाद्य वस्तुओं की भारी कमी आ गई है। पाकिस्तान के पास पैसे न होने के कारण वह दूसरे देशों से चीज़े मंगवाने में भी असमर्थ है।

पिछले साल बाढ़ के बाद उपजे हालातों और राजनीतिक संकट के चलते पाकिस्तान की यह हालत हुई है, जिससे वह चाह कर भी उबर नहीं पा रहा है।

इसी बीच विश्व बैंक ने भी उसे जोर का झटका दिया है और उसकी ग्रोथ रेट को भी दो फीसदी से घटाकर 0.4 प्रतिशत तक कर दिया है। कर्ज भी पाकिस्तान पर ज्यादा है। ऐसे में अगर उसे जल्द ही आईएमफ से बेलआउट पैकेज न मिला, तो पाकिस्तान भुखमरी के कगार पर पहुंच सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...