टाहलीवाल में उद्योग के गोदाम में लगी आग, 35 लाख का नुक्सान

--Advertisement--

औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक उद्योग के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का तैयार माल व रा-मैटीरियल जलकर राख हो गया। इसके चलते उद्योग को 35 लाख रुपए के करीब नुक्सान पहुंचा है।

व्यूरो रिपोर्ट

औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक उद्योग के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का तैयार माल व रा-मैटीरियल जलकर राख हो गया। इसके चलते उद्योग को 35 लाख रुपए के करीब नुक्सान पहुंचा है। हालांकि किसी को कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार टाहलीवाल-अमराली मार्ग पर रैस्ट हाऊस से कुछ दूरी पर जंगली क्षेत्र में लगी आग धीरे-धीरे उद्योग के गाेदाम तक पहुंच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग टाहलीवाल को दी गई। आग को नियंत्रित करने के लिए 2 दमकल वाहन टाहलीवाल से व 1 दमकल वाहन ऊना से भी पहुंचा।

इस दौरान दमकल विभाग ऊना के प्रभारी नितिन धीमान ने भी मौके का निरीक्षण किया। दमकल विभाग टाहलीवाल के इंचार्ज सुनील दत, दर्शन सिंह, संजीव कुमार, रविंदर कुमार व गुरभाग सिंह आधारित दमकल कर्मियों की टीम ने आग को नियंत्रित करते हुए लाखों की संपत्ति को सुरक्षित किया।

इस दौरान टाहलीवाल-अमराली मार्ग आने जाने वाले राहगीरों व उद्योग के कर्मियों ने भी आग को नियंत्रित करने मे सहयोग किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...