बिना एनओसी रेलवे विभाग की जमीन में लगाया जा रहा डंगा

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन देहर खड्ड किनारे स्थित मिनी हरिद्वार जवाली में रेल विभाग की जमीन पर डंगे लगाने का कार्य चल रहा है लेकिन इसकी जिम्मेवारी कोई भी विभाग नहीं ले रहा है।

डंगे का निर्माण करवा रहा ठेकेदार बता रहा है कि यह कार्य जल शक्ति विभाग ने लगवाया है तथा अगर जल शक्ति विभाग से जानकारी ले रहे हैं तो जल शक्ति विभाग कोई भी अवार्ड लेटर नहीं दिखा रहा है। रेल विभाग की जमीन पर धड़ाधड़ कार्य किया जा रहा है लेकिन रेल विभाग मौन बैठा है।

देखने वाली बात यह है कि इसका कोई टेंडर नहीं लगा है तथा न ही कार्य के लिए रेल विभाग से कोई एनओसी ली गई है तो फिर कार्य कैसे हो रहा है। अब सवाल यह उठता है कि लाखों रुपए का कार्य कैसे हो रहा है तथा अगर जल शक्ति विभाग ने यह कार्य नहीं लगवाया है तो फिर यह कार्य कैसे हो रहा है तथा किसके पैसे से हो रहा है।

नगर पंचायत ज्वाली के पूर्व पार्षद रवि कुमार ने कहा कि मिनी हरिद्वार जवाली में जिस जमीन पर डंगे लग रहे हैं वो रेल विभाग की जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मैं पंचायत प्रधान था तो मैंने उक्त जमीन पर काम लगाया था लेकिन रेल विभाग ने कार्य को बन्द करवा दिया था। अब रेल विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।

रवि कुमार ने बताया कि मैंने इसके बारे में रेल विभाग में शिकायत भी की है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग जवाली से इस कार्य की आरटीआई भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर रेल विभाग ने उपरोक्त कार्य करवा रहे जल शक्ति विभाग जवाली व कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो फिरोजपुर में इसकी शिकायत की जाएगी।

उन्होंने जल शक्ति विभाग को भी चेताया है कि अगर इस कार्य का एक पैसा भी पेमेंट ठेकेदार को की गई तो इसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री व जल शक्ति विभाग के मंत्री से की जाएगी।

अधिशाषी अभियंता के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि यह कार्य जल शक्ति विभाग ने लगवा रखा है। उन्होंने कहा कि हम जनता की सुविधा के लिए यह कार्य कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने निर्माण कार्य के अवार्ड लेटर व रेलवे विभाग एनओसी बारे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

रेल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तम चंद के बोल

इस बारे में रेल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तम चंद ने कहा कि शिकायत मिलने पर गुरुवार को मैं स्वयं देहर खड्ड किनारे गया था, वहां पर रेल विभाग की जमीन पर कार्य हो रहा था जिसको रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब जल शक्ति विभाग को इसके बारे में पूछा गया तो जल शक्ति विभाग ने मना कर दिया और कहा कि यह कार्य मेला कमेटी ने लगवाया है।

उन्होंने कहा कि उक्त जमीन रेलवे की है तथा इस पर निर्माणकार्य करने को लेकर जल शक्ति विभाग व ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा तथा निर्माणकार्य करने वाले ठेकेदार पर एफआईआर कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...