स्वां नदी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, क्रॉस FIR

--Advertisement--

ऊना, 6 अप्रैल – अमित शर्मा

पुलिस थाना ऊना के तहत खानपुर स्थित स्वां नदी में दो गुटों के बीच आपसी विवाद के चलते खूनी संघर्ष हुआ है। मारपीट में दोनों गुटों की ओर से जमकर तलवारें चली। वहीं मारपीट में दोनों गुटों से एक-एक युवक लहूलुहान हुआ है।

दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में करणवीर सिंह निवासी चढ़तगढ़ ने बताया कि वह अपने दोस्त विशाल के साथ मंगलवार रात को स्वां खड्ड खानपुर में अपनी जमीन देखने गया था। जैसे ही स्वां खड्ड के पास पहुंचे, तो वहां पर गुरजीत, पिंदू व फौजी ने मेरा रास्ता रोककर गाली-गलौज व मारपीट की।

इस दौरान पिंदू ने तलवार से मेरे ऊपर हमला कर दिया और गुरजीत व फौजी ने हुरों व मुक्के मारने शुरू कर दिए। मारपीट में करणवीर लहूलुहान हो गया, जबकि विशाल अपने बचाव में मौके से फरार हो गया।

वहीं दूसरे पक्ष से गुरजीत सिंह निवासी उदयपुर ने बताया कि रात के समय जब अपने दोस्त ब्रजिंद्र सिंह के साथ उदयपुर मराला मोड़ के पास सैर कर रहे थे, तो एक गाड़ी में विक्की, करण तथा सेठी गाड़ी से उतरे व हमारा रास्ता रोककर गाली-गलौच करने लगे।

जब मैंने उन्हे गाली निकालने का कारण पूछा, तो विक्की ने अपने हाथ में ली तलवार से वार कर दिया। इतना ही नहीं करण ने मारपीट करना भी शुरू कर दिया। मारपीट में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...