Breaking News: हिमाचल के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी- पढ़ें खबर

--Advertisement--

समर क्लोजिंग स्कूलों में 22 जून से 38 दिन की मानसून ब्रेक होगी.

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल उच्च शिक्षा विभाग ने 2022-23 के लिए छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार समर क्लोजिंग स्कूलों में रिजल्ट के एक अप्रैल से 4 अप्रैल तक चार दिन की छुट्टियों के बाद 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन का मानसून ब्रेक होगी।

दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद चार दिन का फेस्टिवल ब्रेक होगा। लोहड़ी से दो दिन पहले और तीन दिन बाद 6 दिन की विंटर ब्रेक होगी। कुल 52 छुट्टियां होंगी।

वहीं, कुल्लू जिला में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक 23 दिन की मानसून ब्रेक होगी। दशहरे के अगले दिन 10 दिन की छुट्टियां होंगी। दिवाली से एक दिन पहले और एक दिन बाद दो छुट्टियां होंगी। 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक 17 दिन की विंटर ब्रेक होगी।

लाहौल स्पीति जिला में 17 जुलाई से 27 अगस्त तक 42 दिन की छुट्टियां रहेंगी। दशहरे से एक बाद 10 दिन की छुट्टियां होंगी। विंटर क्लोजिंग स्कूल में किन्नौर, पांगी और भरमौर में 1 जनवरी से 15 फरवरी तक 46 दिन की विंटर ब्रेक के बाद 22 जुलाई से 27 जुलाई तक 6 दिन की मानसून ब्रेक होगी।

अन्य विंटर क्लोजिंग स्कूलों में 22 जुलाई से 27 जुलाई तक मानसून ब्रेक होगी। दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक 4 दिन की छुट्टियां होंगी। 1 जनवरी से 11 फरवरी तक विंटर ब्रेक होगी।

यहां देखे शेड्यूल

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...