हिमाचल: बिना बिल पकड़ा 1.10 करोड़ रुपए का सोना, गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा अमृतसर का व्यापारी

--Advertisement--

पूछताछ में खरीददार कारोबारियों के उगले नाम

हिमखबर – डेस्क

हमीरपुर शहर में अमृतसर के व्यक्ति से राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने बिना बिल एक करोड़ दस लाख का सोना पकड़ा है। विभाग को गुप्त सूचना के आधार पर इस बात की जानकारी लगी कि बाहरी राज्य का व्यक्ति अपने बैग में सोना लेकर घूम रहा है।

जानकारी मिलते ही राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने हमीरपुर शहर में दबिश देकर अमृतसर के इस व्यक्ति को दबोच लिया। निरीक्षण के दौरान बैग में दो किलोग्राम सोना पाया गया, जिसकी कीमत एक करोड़ दस लाख रुपए है।

बिना बिल पकड़े गए इस सोने की एवज में संबंधित व्यक्ति को छह लाख 50 हजार का जुर्माना डाला गया। व्यक्ति ने मौके पर ही जुर्माना राशि का भुगतान कर लिया है।

राज्यकर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर के उप-आयुक्त वरुण कटोच ने बताया कि हमीरपुर शहर में अमृतसर के व्यक्ति से बिना बिल के दो किलोग्राम सोना पकड़ा गया है। इसकी एवज में 650000 जुर्माना वसूल किया है।

पूछताछ के दौरान उसने कई कारोबारियों के नाम का खुलासा किया है, जो कि इस तरह का सामान खरीदते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...