हिमाचल में मनाली हाईवे पर पलटी HRTC बस, यात्रियों में चीख-पुकार

--Advertisement--

कुल्लू, 4 अप्रैल – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार दोपहर मनाली-कुल्लू हाईवे पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस स्किड होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस में सफर कर रहे करीब 30 से 40 यात्रियों में चीख पुकार के साथ दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा 15 मील के नजदीक हुआ। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर डिपो की बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। चालक समेत लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं।

घायलों को पतलीकूहल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही घायलों का कुशलक्षेम भी पूछा।

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि संपर्क मार्ग से अचानक ही एक कार के सामने आने पर निगम के चालक ने बस को दूसरी तरफ कट करने की कोशिश की। इसके बाद बस साइनबोर्ड से टकराकर किनारे पलट गई। बारिश की वजह से हाईवे पर कीचड़ भी था।

बहरहाल गनीमत इस बात की है कि बस में सफर कर रहे यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...