गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौके पर मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की शलेच कैंची के पास रविवार देर शाम एक हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों के मौत हो गई है

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की शलेच कैंची के पास रविवार देर शाम एक हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों के मौत हो गई है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला और कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया।

राजगढ़ के डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि एक पिकअप एचपी 08 ए -5387 गहरी खाई में गिर गई। पिकअप सड़क से लुढ़ककर नीचे नदी में जा गिरी। दोनों तरफ गहरी खाई होने के कारण शवों को देर रात कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। रात होने के कारण शव निकालने में भारी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों की मदद लेनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 37 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी चमाडी तहसील नेरवा जिला शिमला पिकअप मालिक और चालक 45 वर्षीय दिलाराम पुत्र छेकू राम निवासी ललाना तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। राजगढ़ पुलिस ने वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...