राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बाट पंचायत के त्रिलोक ने दो व कोलका के सुनील कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

लवली प्रोफैशनल युनिवर्सिटी जालांधर में दिव्यांगजनों के लिये आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बाट पंचायत के त्रिलोक ने दो व कोलका के सुनील कुमार ने एक जीता स्वर्ण पदक जीत चम्बा का नाम रोशन किया ।

यह प्रतियोगिता 30 व 31 मार्च रो जालांधर में हुई । इसमें विकास खण्ड मैहला की ग्राम पंचायत बाट के गाव गुदरा निवासी त्रिलोक उर्फ तनु ने डिस्कस थ्रो व क्लब थ्रो में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये । वहीं कोलका पंचायत के निवासी सुनील कुमार ने फैशन शॉ में स्वर्ण पदक हासिल किया ।

इन प्रतियोगिताओं में देश भर के कुल 15 प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया । जिसमें चम्बा के यह दो युवक अपना लोहा मनवाने में कामयाब रहे । दोनों के हौंसले और जज्बे के कारण वो अन्य युवाओं के लिये प्रेरणास्त्रोत बने हैं ।

त्रिलोक ने बताया कि इसका श्रेय अपने माता पिता व अन्य परिवारजनों को दिया । उनका कहना है कि परिवार का हर पल सहयोग मिलता है इसलिये आज अपने आपको कभी यह महसूस नहीं किया कि मैं चल फिर नहीं सकता ।

उन्होने हमेशा सहयोग किया । जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव आते हैं परंतु हिम्मत नहीं हारनी चाहिये । वहीं उन्होने यह भी कहा कि हिमाचल सरकार को भी दिव्यांगजनों को खेल के प्रति इस तरह से सुविधाएं देनी चाहियें । जबकि पजाब में इस तरह के इवैंट करवाये जा रहे हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...