3 अप्रैल को हीरो मोटर काॅर्पस में रोज़गार के लिए परीक्षा व साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी हीरो मोटर काॅर्पस उत्तराखण्ड के हरिद्वार स्थित सयंत्र में आईटीआई उत्तीर्ण हिमाचली छात्रों के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित करने जा रही है।

यह लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आईटीआई सोलन में 03 अप्रैल को प्रातः 09:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने दी।

ललित कुमार ने कहा कि लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में भाग लेने के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवार वर्ष 2020, 2021 व 2022 सत्र के आईटीआई उत्तीर्ण होने चाहिए।

उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हीरो मोटर काॅर्पस द्वारा फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनीस्ट, मोटर मेकेनिक, डीज़ल मेकेनिक, ट्रेक्टर मेकेनिक तथा इलेक्ट्रीशन ट्रेड उत्तीर्ण उम्मीदवारों को रोज़गार प्रदान किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98978-58111, 70171-80883, 99978-44111 तथा आईटीआई सोलन के प्लेसमेंट अधिकारी के मोबाइल  94184-59105 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...