Success Story: विपिन कुमार ने अखबार बेची, कैंटीन में भी किया काम, अब बने सहायक आचार्य

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

कारपेंटर पिता और भाइयों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की चुराह तहसील की ग्राम पंचायत कल्हेल के गांव कैला निवासी विपिन कुमार ने मंजिल हासिल कर ली।

शुरूआती दिनों में चंबा में अखबार बेचकर और शिमला विवि की कैंटीन में काम करने वाले विपिन ने हाल ही में पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से करवाई गई सहायक आचार्य की परीक्षा पास की है।

उनकी इस सफलता ने पूरे प्रदेश में चंबा के पिछड़े जिला चुराह के कैला गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। कल्हेल विद्यालय में उनकी शुरुआती शिक्षा हुई। उन्होंने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए मेहनत कर आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

पुराना बस स्टैंड स्थित अखबार एजेंट से उन्हें घरों में अखबार फेंकने के काम के बदले 40 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलना शुरू हो गए। दो वर्ष अखबार बेचकर अपना खर्च निकालने के बाद उन्होंने चंबा में अपनी शिक्षा को पूरी होने पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सूबे की राजधानी शिमला का रुख किया। यहां प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाई की।

विपिन ने बताया कि एमए और एमफिल करने के दौरान उन्होंने विवि की कैंटीन में भी काम कर अपना पढ़ाई का खर्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं को पास किया। इसी कड़ी में पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से करवाई गई सहायक आचार्य की परीक्षा पास करने में सफलता पाई है।

बहुतकनीकी कॉलेज के तीन विद्यार्थियों को मिली नौकरी

राजकीय बहुतकनीकी कालेज कांगड़ा में आदित्या बिरला ग्रुप ने कैंपस प्लेसमेंट करवाया। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दो छात्रों सागर राणा और सक्षम का चयन किया गया। कंपनी दोनों को 3-3 लाख का सालाना पैकेज देगी।

वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के एक अन्य छात्र रजनीश ठाकुर का भी लबात एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने चयन किया। प्रधानाचार्य ई. अश्वनी चौधरी ने कहा कि कई कंपनियां साक्षात्कार के लिए आ रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...