कैहरियां में खुला एचडीएफसी बैंक, जनता को मिलेगी सुविधा

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

नगर पंचायत ज्वाली के अंतर्गत गोल्डी काम्प्लेक्स कैहरियां में एचडीएफसी बैंक खुला जिसका शुभारंभ एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह का बैंक में पधारने पर बैंक प्रबंधक जवाली मनोज कुमार, बैंक प्रबंधक नगरोटा सूरियां अशोक कुमार सहित स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

बैंक प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि एचडीएफसी बैंक में नकदी जमा करवाने, नकदी निकलवाने, एफडी, आरडी सहित होम लोन, कार लोन सहित हेल्थ इंसयोरेन्स की भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एटीएम की भी सुविधा मिलेगी तथा एटीएम 24 घण्टे खुला रहेगा।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एचडीएफसी बैंक जवाली में खोलने की काफी डिमांड थी तथा अब यह बैंक खुल गया है। इससे जनता को काफी राहत मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...