2.502 किलोग्राम चरस रखने के अपराध में दोषी को कठोर कारावास एवं जुर्माना

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

विशेष न्यायाधीश-I मण्डी की अदालत ने 2.502 किलोग्राम चरस रखने के अपराध सिद्ध होने पर उत्तम चंद उर्फ़ गोपाल ठाकुर गाँव स्कोर तहसील चचयोट जिला मण्डी को 12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ 1,20,000/- जुर्माने की सजा सुनाई।

जुर्माना अदा नहीं करने की इस सूरत में अदालत ने दोषी को एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी मण्डी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि दिनांक 24/01/2021 को अन्वेषण अधिकारी, पुलिस थाना बल्ह रात को 02:05 बजे गस्त के दौरान गुप्त सुचना प्राप्त हुयी थी कि एक व्यक्ति नैनो गाड़ी न० एच०पी० 34बी 4228 जो डडौर की तरफ आ रही हैं में काफी मात्रा में चरस है।

इसी सुचना के आधार पर अन्वेषण अधिकारी ने अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त गाड़ी को समय 2:16 बजे रात को तलाशी के लिए रोकाl उक्त गाड़ी में से 2.502 किलोग्राम चरस बरामद हुई थी, जिस पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना बल्ह, जिला मण्डी में अभियोग सख्या 20/21 दर्ज हुआ था।

इस मामले की छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी बल्ह द्वारा अदालत में दायर किया था। उक्त मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में 14 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थे। इस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम ने अमल में लायी थीl

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...