नियमों की अवहेलना करने पुलिस ने वाहन चालकों से बसूला 3 लाख 86 हजार रुपए जुर्माना

--Advertisement--

राजा का तालाब में लगाए गए आटोमेटिक नंबर प्लेट कैमरे :- दलजीत कटोच

रैहन – अनिल शर्मा

रैहन पुलिस द्वारा मार्च माह में 1 मार्च से 30 मार्च के दौरान यातायात नियमों की  अवहेलना करने वाले बिगड़ैल वाहन चालकों तथा माइनिंग एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 3 लाख 86 हजार बतौर जुर्माना वसूल किया है ।

उक्त जानकारी देते हुए रैहन पुलिस चौकी  ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच ने बताया कि उपरोक्त कड़ी के तहत 1 मार्च से लेकर 30 मार्च तक कुल  290 चालान किए गए हैं जिनमें से 170 चालानों का वाहन चालकों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट के रूप में 01 लाख 30 हजार रुपए जमा करवाए गए हैं ।

उन्होंने यह भी बताया कि इन चालानों में से दो चालान माइनिंग एक्ट की उल्लंघना के तहत काटे गए जिनकी एवज में 11 हजार 700 रुपए वसूले गए हैं ।

वहीं दलजीत कटोच ने बताया कि ओवरस्पीड वाहन चालकों पर पैनी नजर रखने के लिए राजा का तलाब में ऑटोमेटिक एनपीआर सिस्टम भी लगवा दिया गया है जो ओवरस्पीड नंबर प्लेटों को ट्रेस करेंगे ।

ऐसे में उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल नियमों के तहत ही वाहन चलाएं तथा दूसरों व अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरस्पीड वाहन ना चलाएं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...