पांच दिवसीय ज़िला स्तरीय सलियाणा छिंज मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या 30 मार्च को

--Advertisement--

पालमपुर, 29 मार्च – नवीन शर्मा

मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर, डॉ अमित गुलेरिया ने बताया कि उत्सव के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश के कलाकारों को ही अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या 30 मार्च को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा करेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पहली संध्या पूर्ण रूप से महिलाओं के लिये समर्पित रहेगी। उन्होंने बताया कि पहली संध्या का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड कलाकार कनिका चौधरी, ममता भारद्वाज, सोनम चौधरी, रीता पुरहान, आकांक्षा शर्मा और मीनाक्षी चौधरी होंगी जबकि इसके अलावा भी स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

एसडीएम ने बताया कि 31 तारीख को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजगीर मिल्खी राम गोमा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल शिरकत करेंगे।

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण दीपेश राही, इशांत भारद्वाज, काकू राम ठाकुर, मोहित गर्ग, अमित मीतू, रॉयल वशिष्ठ, धीरज शर्मा, संजीव दिक्षित, राखी गौतम और नीरू चांदनी रहेंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का मंचन करेंगे।

गुलेरिया ने बताया कि मेले का समापन पहली अप्रैल को होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार होंगे, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना एवंप्रौद्योगिकी तथा नवाचार गोकुल बुटेल शिरकत करेंगे।

तीसरी एवम अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकार भोटू शाह और प्रसिद्ध पंजाबी गायक आर नेट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में दंगल (कुश्ती), कबड्डी, वॉलीबॉल एवं मनोरंजन खेलें भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को मिली नई पहचान! बनेगा चिकित्सा और मेडिकल शिक्षा का बड़ा समग्र संस्थान

मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और मेडिकल प्रोफेशनल्स को...

जोगिंद्रनगर में होटल के कमरे से चिट्टे का खेल बेनकाब, कमरा नंबर-6 में चल रहा था सौदा, चार युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित होटल में कमरा लेकर...

Himachal Pradesh Driving Licence Online Apply 2026: घर बैठे ऐसे बनवाएं नया ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क अगर आप हिमाचल प्रदेश में नया ड्राइविंग लाइसेंस...