कला अध्यापक भर्ती पेपर लीक मामले में महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

--Advertisement--

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट 

भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामलों में अब गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

मंगलवार को पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक के पेपर लीक मामले में नामजद महिला अभ्यर्थी सुनीता देवी को भी एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे हमीरपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को आरोपी महिला को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसआईटी के हाथ अभी तक जो सबूत हाथ लगे हैं, उनके आधार पर महिला अभ्यर्थी को पुलिस रिमांड पर लेने की पैरवी एसआईटी की ओर से न्यायालय में की जाएगी।

कला अध्यापक पेपर लीक मामले में एसआईटी ने तीन मार्च को विजिलेंस थाना हमीरपुर में निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके बेटे निखिल आजाद और महिला अभ्यर्थी सुनीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसके बाद मुख्यालय से इस मामले की जांच चंबा में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा को सौंपी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...