तेंदुए ने 2 बैल समेत एक गाय को बनाया अपना निवाला

--Advertisement--

डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होते ही नियमानुसार मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव कशलोग में गत रात तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर दो बैल व एक गाय को अपना शिकार बना लिया।

पूर्व पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि गांव से कुछ ही दूरी पर मौजूद बाड़े में मंगलवार सुबह जब उन्होंने लहूलुहान गायों को देखा तो इसकी सूचना पशुपालन व वन विभाग को दी।

वहीं वेटरनरी फार्मासिस्ट व फॉरेस्ट गार्ड घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी दे चुके हैं। ओम प्रकाश स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग से जल्द मुआवजे व राहत राशि जारी करने की भी मांग की है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कशलोग व साथ लगते गांव धमास में तेंदुआ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है।

डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होते ही नियमानुसार मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...