‘गांह मत औंदा चाचा कित्ता गेया’, धर्मशाला में ट्रैफिक पुलिस कर्मी से युवक ने की बदसलूकी

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक युवा कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी से बदसलूकी की. युवक ने पुलिस कर्मी का मोबाइल तोड़ दिया और साथ ही उसे धमकाया भी. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना के वीडियो भी सामने आए हैं.

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला के साथ दाड़ी में वन-वे सड़क मार्ग की यह घटना है. यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए तैनात यातायात पुलिस कर्मी के साथ मारपीट और बदसलूकी गई है. आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

आरोप है कि युवक ने यातायात पुलिस कर्मी के मोबाइल को तोडऩे के साथ मारपीट करने के दौरान वर्दी भी फाड़ी है. यातायात पुलिस कर्मी ने ही आरोपी कार चालक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

इतना ही नहीं इस घटनाक्रम का पूरा वीडियो भी पुलिस कर्मी द्वारा बनाया गया है, जोकि वायरल हो रहा है. इसमें आरोपी कार चालक युवक पुलिस कर्मी को धमकियां भी दे रहा है.

सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस मामले में कार चालक दाड़ी निवासी सूरज कुमार के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के साथ बदतमीजी और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

युवक ने पुलिस कर्मी का मोबाईल भी तोड़ दिया, जबकि उसकी वर्दी को भी फाड़ी है. पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...