तियारा/शाहपुर – अमित शर्मा
आज डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में कक्षा एल के जी से नवीं और ग्यारहवीं कक्षा का परिणाम दिया गया। सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट उपहार स्वरूप दी गयी। विद्यार्थियों को विषय टॉपर के सर्टिफिकेट भी दिए गए।
टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों में कक्षा ग्यारहवीं से अदिति, गरिमा कक्षा नवीं से सम्मुख, पर्ल, शाइना कक्षा आठवीं से कशिश, अनामिका कक्षा सातवीं से लोकेश, संकेत कक्षा छठी से सार्थिक, नाव्यांशु, तनीषा, जागृति कक्षा पांचवीं से रियांश शर्मा, शिवांक कक्षा चौथी से ओशिन, गुंजन कौंडल कक्षा तीसरी से अक्षिता चौधरी, विया और कृतिका रहे। कक्षा एल के जी से कक्षा दूसरी तक के सभी विद्यार्थियों को किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी करवाई गई।
प्रधानाचार्या एकता ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और आये हुए माता -पिता, नाना -नानी, दादा- दादी का स्वागत किया।

