चोर पकडऩे गई पुलिस पर हमला, रामपुरघाट में बस्ती वालों ने आरोपी को भगाकर जवानों पर किया पथराव

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब में चोर को पकडऩे गए पुलिस जवानों पर हमला करने का मामला सामने आया है । पुलिस जानकारी के अनुसार रामपुरघाट में पुलिस के चार जवानों पर हमला किया गया है, जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं ।

पुलिस चोरी के एक मामले में आरोपियों को पकडऩे लिए रामपुर घाट बंगाली बस्ती में पहुंची थी, जिसके बाद बस्ती के लोगों ने चोरी के आरोपी को फरार कर दिया व पुलिस पर हमला कर दिया।

पांवटा साहिब में बढ़ रही लगातार चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है ऐसे में रामपुर घाट की बंगाला बस्ती में सिविल ड्रेस में तीन पुलिसकर्मी शिनाख्त के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद वहां पर मौजूद कथित महिलाओं ने इन पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला कर दिया ।

डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है व पुलिस कार्रवाई कर रही है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...