हिमाचल : नशे में धुत देवर ने जूतों से की भाभी की पिटाई

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना बंगाणा के तहत रायेपुर मैदान में नशे में धुत देवर ने अपनी भाभी की जूतों से पिटाई कर दी। मारपीट में महिला के सिर, मुंह व कंधो पर चोटें पहुंची है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रीतो देवी निवासी रायपुर मैदान ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपने बरामदे में बैठी हुई थी। इसी दौरान देवर सोमनाथ नशे में धुत होकर घर आया और गालियां निकालने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां देने लगा।

कारण पूछा, तो सोमनाथ ने अपने जूते से मारना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान प्रीतो देवी गिर गई। मामले को लेकर महिला ने बंगाणा पुलिस को शिकायत दी है।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...