CTU बस में सवार 25 वर्षीय युवक 54.63 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

बिलासपुर, 27 मार्च – सुभाष चंदेल

जिला पुलिस की SIU टीम ने 54.63 ग्राम चिट्टे सहित सीटीयू बस में सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना स्वारघाट में चंडीगढ़-मनाली एनएच 205 पर SIU की टीम ने नाका लगाया था।

इसी दौरान एक सीटीयू की बस (CH 01GA -9974) चंडीगढ़ से मनाली की ओर जा रही थी, जिसे पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका।

पुलिस की टीम जैसे ही बस की तलाशी लेने बस में चढ़ी तो एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, जिसके पास से  54.63 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान दिनेश कुमार उर्फ़ गोल्डी (25) पुत्र राजेश कुमार निवासी सोसन पीओ नम्होल तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। SIU टीम इंचार्ज अनिल कुमार, राकेश, सुनील कुमार, राजेश कुमार व मनीष कुमार गठित की गई है।

डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक से 54.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...