हिमाचल प्रदेश में कार हादसा हुआ है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर शुक्रवार देर रात नयना देवी माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क से नीचे गिर गई। अनियंत्रित होकर कार सड़क से लुढ़की और पुलिया में टकरा गई।
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे नयना देवी माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क से नीचे गिर गई।
सड़क से नीचे लुढ़की कार
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे नयना देवी माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलाचड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क की पुलिया में लुढक गई। हादसे के समय कार में चालक सहित छह लोग सवार थे, जिनमें कार चालक को गंभीर चोटें आई है जबकि पांच अन्य सवार बाल-बाल बच गए है।
माता के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु
नालागढ़ क्षेत्र के कुछ लोग नवरात्रों के उपलक्ष्य में नयना देवी मंदिर में माथा टेकने के लिए आल्टो कार एचपी 12 पी 7315 सवार होकर नयना देवी की तरफ जा रहे थे कि पुलाचड़ के समीप होटल हिमाचल हिल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुली में लुढक गई।
होटल के कर्मचारियों ने लोगों को निकाला
मौके पर लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारियों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और गम्भीर रूप से घायल कार चालक सोहन लाल को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया है। इस हादसे के संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

