दिहाड़ी पर काम करने वाले व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

--Advertisement--

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम को भेजा शव

सोलन, 25 मार्च – रजनीश ठाकुर

जनपद में देर रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान राम सिंह उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक बलविंदर सिंह के खेतों में काम करता था। घर के समीप व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
एसपी अजय कुमार राणा ने इसकी पुष्टि की है, वहीं स्थानीय निवासी संजय ठाकुर ने बताया की देर रात करीब साढ़े 11 बजे राम सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...